फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   माजरा के खारा गांव में 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत

माजरा के खारा गांव में 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत

Thu, 28 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
माजरा के खारा गांव में 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत
मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न तथा हत्या की जताई आशंका - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना क्षेत्र के खारा गांव में 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है। 10 वर्ष पहले महिला का विवाह हुआ था। उसे दो बेटे हैं। ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। वहीं मृतक की मां और भाइयों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है।

माजरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। सुरजपुर निवासी मृतका की मां कृष्णा देवी, भाई राकेश कुमार और संतोष कुमार ने कहा कि वीरवार सुबह 6 बजे फोन पर मौत की सूचना दी गई। मायके वालों ने कहा कि करीब 10 वर्ष पहले श्यामा देवी की खारा निवासी अवतार सिंह के साथ शादी हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उसके 8 और 5 वर्ष के दो बेटे हैं। मायके पक्ष का कहना है कि श्यामा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसको लेकर करीब दो सप्ताह पहले उससे मारपीट की गई। श्यामा के सिर पर ईंट मार कर उसे घायल किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित मां ने कहा कि उसके पति की मौत हो गई है। ससुराल वाले बेटी से क्लेम राशि के पैसे मांगते थे। वे कभी कैश तो कभी सामान की मांग करते थे। बीती रात उनकी बेटी से बात हुई। उसने कहा कि पति के पास मूव और दवा भेज देना। श्यामा के भाइयों राकेश कुमार और संतोष कुमार ने बहन की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि बहन का पति अकसर मारपीट और तंग करता था। परिवार के सदस्य दहेज के लिए तंग करते थे। कुछ दिनों पहले भी उससे मारपीट की गई। इसके बाद बहन श्यामा मायके सूरजपथुर में रही थी। माफी मांग कर ससुराल वाले बहन को खारा गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मायके पक्ष की शिकायत पर फिलहाल आईपीसी की धारा-306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed