{"_id":"5ac23f5c4f1c1bc3618b5004","slug":"111522679644-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग पशोग पंचायत पर ग्रामीणों ने लगाए धांधली के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग पशोग पंचायत पर ग्रामीणों ने लगाए धांधली के आरोप
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बाग पशोग पंचायत के प्रधान पर ग्रामीणों ने विकास योजनाओं में धांधली बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में शिकायत कर्ताओं ने मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री, सांसद, उपायुक्त, एसडीएम, विधायक, विकास खंड अधिकारी को शिकायत पत्र भी भेजा है।
शिकायतकर्ता टिक्करी पजेली निवासी सुरेश दत्त व कोटी निवासी रणजीत सिंह ने कहा कि बाग पशोग पंचायत के प्रधान ने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में धांधली की है। गांव में गौशाला व स्टोर बनाए गए हैं। उनमें भी धांधली की गई है। लोगों को मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। कई काम तो ऐसे हैं जो मौके पर शुरू ही नहीं हुए हैं। शिकायत कर्ताओं ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि पंचायत प्रधान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उधर, पंचायत प्रधान प्रकाश भाटिया ने कहा कि उन पर लगाए सारे आरोप निराधार हैं जिस सड़क की बात की जा रही है, उसके लिए भी 25 हजार की राशि दी जा चुकी है।
----