फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चलती कार पर गिरी चट्टान, एक युवक की मौत

चलती कार पर गिरी चट्टान, एक युवक की मौत

Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चलती कार पर गिरी चट्टान, एक युवक की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका थाना के अंतर्गत रेणुका-हरिपुरधार मार्ग पर दुनोई पुल के समीप सोमवार दोपहर एक कार पर चट्टान गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल ददाहू में लाया गया जहां से उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हादसा दोपहर डेढ़ बजे के करीब पेश आया। बताया जा रहा है कि कांडो निवासी 22 वर्षीय कुलदीप और 32 वर्षीय भाग चंद ददाहू से अपने घर उंगर कांडो जा रहे थे। दनोई पुल के समीप अचानक पहाड़ी से चट्टान गिर कर गाड़ी पर आ गया। पत्थर इतना खतरनाक था कि गाड़ी चकनाचूर हो गई। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाग चंद घायल हो गया। उसे तुरंत ददाहू अस्पताल लाया गया जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय नाहन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक कुलदीप सिंह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। रेणुका पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। रेणुका थाने के एसएचओ मनीष चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हादसे का कारण पहाड़ी से पत्थर खिसककर कार पर गिरना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स--
डेढ़ माह पहले भी हुआ था हादसा
करीब डेढ़ माह पूर्व इसी मार्ग पर पहाड़ से पत्थर खिसक कर पिकअप में जा लगा था जिसके कारण ददाहू निवासी ठेकेदार की मौत हो गई थी। यह स्थान अभी भी क्षेत्र के लोगों के लिए दहशत भरा साबित हो रहा है। यहां खतरे की संभावनाएं निरंतर बरकरार हैं लेकिन लोनिवि चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा है।

---
बरसात में सफर हुआ खतरनाक
बरसात के मौसम में सिरमौर की सड़कों पर सफर करना खतरनाक हो गया है। खासकर संपर्क सड़कों पर जगह-जगह पत्थर गिरने का खतरा है। यहां तक कि शिमला-नाहन एनएच पर भी जगह-जगह पत्थर गिरत रहते हैं। नाहन-रेणुका सड़क मार्ग पर भी कई ऐसे स्पॉट हैं, जहां पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। जबकि निर्माणाधीन उंगरकांडो सड़क मार्ग पर यह खतरा और भी ज्यादा हैं।
-रेणुका-हरिपुरधार मार्ग के समीप हुआ हादसा, एक घायल
--पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी ददाहू पुलिस टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed