{"_id":"572754024f1c1bff7a5ccfc0","slug":"107-hectare-earth-under-fire-in-pachad-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगजनी से पच्छाद में 107 हेक्टेयर भूमि पर आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगजनी से पच्छाद में 107 हेक्टेयर भूमि पर आग
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
Updated Mon, 02 May 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां(सिरमौर)। जिले के पच्छाद क्षेत्र में आगजनी से करीब 107 हेक्टेयर भूमि पर लगे पेड़ पौधों को भारी क्षति पहुंची है। विगत 5 दिनों के भीतर जंगल का काफी क्षेत्र जल कर राख हो गया है। बढ़ते आगजनी के मामलों से वन कर्मचारी व ग्रामीण खासे परेशान व चिंतित हैं।
विज्ञापन
विगत पांच दिनों में पच्छाद विस क्षेत्र के सैनधार, धिन्नीधार व सराहां क्षेत्र के जंगल धधक रहे हैं। करीब एक दर्जन वन स्थलों पर आगजनी हो चुकी है। वन विभाग की टीम ने आगजनी पर काबू पाने की रणनीति फायर सीजन शुरू होने से पहले बनाई थी जिसमें एफआरसी व ग्रामीण मिल कर आग पर काबू पाने को प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहां अमर सिंह ने कहा कि आगजनी के काफी मामले आ रहे हैं। अभी तक आगजनी से करीब 107 हेक्टेयर भूमि पर छोटे पौधे जलने से काफी क्षति हुई है। सराहां व सैनधार बीट में आग पर काबू पाने के प्रयास हो रहे हैं। आगजनी की शिकायत पुलिस विभाग से भी कर दी गई है। विभाग भी आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन