फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कच्ची शराब की आठ भट्ठियां और 1800 लीटर लाहन नष्ट

कच्ची शराब की आठ भट्ठियां और 1800 लीटर लाहन नष्ट

Sun, 16 Dec 2018 10:51 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब की आठ भट्ठियां और 1800 लीटर लाहन नष्ट
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन मंडल पांवटा साहिब ने खारा के घने जंगल में छापामारी कर कच्ची शराब की आठ भट्टियां और 1800 लीटर लाहन को नष्ट किया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से नशे के कारोबार में लगे माफिया में हड़कंप मच गया है। हालांकि, वन विभाग की कार्रवाई के दौरान कोई भी नशे का कारोबारी पकड़ा नहीं जा सका। माफिया मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। जानकारी के अनुसार वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। वन विभाग को सूचना मिली थी कि जंगल में शराब बनाने का धंधा जोरों से चल रहा है। इस पर डीएफओ पांवटा ने टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में वन परिक्षेत्राधिकारी पांवटा हर्षमोहन, डिप्टी रेंजर ग्यार सिंह, बलीराम, वन रक्षक नदीम, कीर्तन, रणबीर, संदीप, अजय, अनिल, हरीचंद, तोता राम व श्यामलाल को शामिल किया गया। रविवार को खारा के जंगल में टीम ने कार्रवाई की। छापामारी के दौरान जंगल में आठ कच्ची शराब की भट्ठियां पकड़ीं। विभाग की टीम ने भट्ठियों समेत 1800 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही माफिया मौके से फरार होने में सफल हो गए।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग पांवटा के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने मामले की पुष्टि की है। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुख्ता सूचना जुटाई गई। टीम गठित कर खारा के घने जंगलों में छापामारी अभियान शुरू किया गया। वन विभागीय की टीम ने कच्ची शराब की आठ भट्टियां और करीब 27 ड्रमों में भरी 1800 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। खारा समेत आसपास के जंगल क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed