{"_id":"5bba3882867a556864576223","slug":"101538930818-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में रास्ता रोक मारपीट व बाइक तोडने का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में रास्ता रोक मारपीट व बाइक तोडने का मामला दर्ज
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता रोक कर की मारपीट, बाइक तोड़ी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिवपुर निवासी एक व्यक्ति ने रास्ता रोक कर मारपीट और बाइक को क्षति पहुंचाने की शिकायत दर्ज करवाई है। तीन आरोपियों ने मारपीट से छुड़ाने पहुंचे दो लोगों से भी मारपीट कर बाइक को क्षति पहुंचाई। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पांवटा के शिवपुर के सोनीवाला अकालगड़ निवासी भूपिंद्र सिंह (40) पुत्र बलबीर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार को देर शाम कार्य से छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहा था। कुंजा मतरालियों के पास पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे कि इस बीच रास्ते में कालू के घर के पास पहुंचा ही था कि सड़क पर खड़े तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। बिना किसी वजह के थप्पड़-मुक्के मारे और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में भूपेंद्र सिंह की दाईं टांग और शरीर में चोटें आई हैं। आरोपियों ने बाइक को भी काफी क्षति पहुचाई। इस बीच मौके पर पहुंचे सुरजीत सिंह और कुलदीप सिंह ने छुड़ाने का प्रयास किया। उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।