फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   छछेती रेंज में 9 बीघा 8 बिस्वा भूमि से हटाया अवैध कब्जा

छछेती रेंज में 9 बीघा 8 बिस्वा भूमि से हटाया अवैध कब्जा

Sun, 09 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
छछेती रेंज में 9 बीघा 8 बिस्वा भूमि से हटाया अवैध कब्जा
छछेती रेंज में 9 बीघा 8 बिस्वा भूमि से हटाया अवैध कब्जा
विज्ञापन

नींबू के करीब 120 पेड़ों और केले के पौधों के 4 झुंडों को भी उखाड़ा
उच्च न्यायालय के आदेशों पर संयुक्त विभागीय टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पावटा वन मंडल के अंतर्गत छछेती वन रेंज में वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। उच्च न्यायालय के आदेश मिलने के बाद विभाग की एक संयुक्त टीम छछेती पहुंची। इस दौरान करीब 9 बीघा 8 बिस्वा भूमि पर से अवैध कब्जा हटा दिया गया है।
पांवटा वन मंडल की छछेती रेंज में वन विभाग की टीम ने अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की है। उच्च न्यायालय के आदेश मिलने पर पांवटा वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस टीम व लोनिवि की जेसीबी मशीन समेत 2 दर्जनों सदस्यों की संयुक्त टीम छछेती में रिजर्व फोरेस्ट से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। इस दौरान एक अतिक्रमणकारी से करीब 9 बीघा 8 बिस्वा भूमि से कब्जा हटाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कब्जे को हटाने से पहले कब्जाधारियों को सूचित कर दिया था। वन विभाग की भूमि पर बने एक मकान, करीब 120 नींबू के पेड़ व केले के बाग (4 झुंड) को उखाड़ दिया गया है। इस दौरान वन विभाग के रतन सिंह, ज्ञान सिंह, बली राम, नदीम व दिनेश समेत क्षेत्र के प्रधान, राजस्व विभाग समेत विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ पांवटा कुनाल अंगरिश ने इसकी पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग समेत संयुक्त टीम ने उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते कार्रवाई की है। अवैध कब्जाधारी को पहले ही सूचित कर दिया था। टीम ने कार्रवाई के दौरान आरएफ की 9 बीघा 8 बिस्वा भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed