फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन मेडिकल कॉलेज शिफ्ट होगा हत्या का मुख्य आरोपी

नाहन मेडिकल कॉलेज शिफ्ट होगा हत्या का मुख्य आरोपी

Thu, 30 Nov 2017 10:36 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज शिफ्ट होगा हत्या का मुख्य आरोपी
- फोटो : demo pic
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरूवाला की युवती के मर्डर मामले के मुख्य आरोपी को मेडिकल कॉलेज नाहन शिफ्ट किया जाएगा। मुख्य आरोपी ने पूछताछ के भय से खुद को चाकू से गोदकर घायल कर लिया था। 15 नवंबर से हरियाणा के जगाधरी अस्पताल में उपचाराधीन है। आरोपी से पूछताछ होने पर जांच टीम कई खुलासे कर सकेगी। फिलहाल, टीम ने बुधवार को जुटाए तमाम सैंपल एफएलएस लैब जुन्गा भेज दिए हैं। लैब से रिपोर्ट मिलने पर जांच में तेजी आ सकेगी।
विज्ञापन


11 नवंबर को पुरूवाला की लड़की लापता हुई थी। दो दिन बाद परिजनों ने नामजद मामला दर्ज करवाया। आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत मुख्य आरोपी सारिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। 14 नवंबर को आरोपी से पूछताछ की गई। फिर, 15 नवंबर को पुलिस आरोपी से पूछताछ करने उसके घर पहुंची। पूछताछ के डर से आरोपी ने खुद को चाकू से गोद लिया। तभी से वह हरियाणा के जगाधरी में उपचाराधीन है। अब हालत में सुधार बताया जा रहा है। सिरमौर पुलिस शुक्रवार को आरोपी को मेडिकल कॉलेज नाहन शिफ्ट कर सकती है। इससे मर्डर मामले की पूरी कहानी से पर्दाफाश उठ सकेगा। फिलहाल पुलिस टीम हत्या करने के पीछे कारण क्या था? प्रेम प्रसंग या कोई साजिश? इसका पता लगाने में जुटी है। जिसका पता मुख्य आरोपी से पूछताछ पर ही चल सकेगा।
विज्ञापन


उधर, मामले में गिरफ्तार आरोपी के चाचा डॉ. रहमान को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत से आरोपी चाचा को 2 दिसंबर तक को पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। जबकि अन्य आरोपी साहिल खान को भी दो दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मुख्य आरोपी नाहन मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया जाएगा। हत्याकांड के मुख्य आरोपी के चाचा डॉ. रहमान को अदालत में पेश किया। 2 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। हत्याकांड के गिरफ्तार सह आरोपी साहिल खान का भी 2 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। इस मामले से जुड़े तमाम साक्ष्य जुन्गा एफएसएल लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed