{"_id":"603cfad48ebc3ee96e7cf75b","slug":"crime-nahan-news-sml3626993124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 2.15 ग्राम हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से 2.15 ग्राम हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह / ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने ददाहू क्षेत्र में नशाखोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी ददाहू क्षेत्र के रहने वाले हैं। रेणुका पुलिस थाना में हेरोइन बरामदगी का पहला मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को रेणुका पुलिस ने डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह की नेतृत्व में नाहन-रेणुका मार्ग पर खदाल के समीप लगाए गए नाके के दौरान एक मारुति कार (एचपी 71-5731) को रोक कर तलाशी ली तो उसमें सवार चार युवकों से 2.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिसे आरोपी ददाहू लेकर आ रहे थे।
पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए चारों आरोपी ददाहू के ही रहने वाले बताए जाते हैं, जिनमें नितेश भारद्वाज, इंद्रजीत विश्वास, पवन कुमार और पंकज धीमान शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रेणुका पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रेणुका पुलिस में हेरोइन बरामदगी का पहला मामला दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
...........
बोलेरो कार से शराब की 240 बोतलें बरामद
एक अन्य मामले में रेणुका पुलिस ने इसी दौरान बायरी के समीप एक बोलेरो कार (एचपी12-2817) की तलाशी के दौरान 240 बोतलें शराब और बीयर की बरामद की लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब समेत वाहन को कब्जे में लिया है। वाहन की जांच के दौरान पुलिस ने 132 बोतलें अंग्रेजी शराब और 108 बोतलें बीयर की बरामद की हैं। शराब हरियाणा मार्का की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करने के साथ ही मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि रेणुका थाने के अंतर्गत ददाहू के निकट लगाए गए नाके के दौरान 20 पेटी शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है।
.............