फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

कमल के पत्तों से रेणुका झील के सौंदर्य को लगा ग्रहण

Mon, 12 Oct 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
ऐतिहासिक रेणुका झील के सौंदर्य को दागदार कर रहे कमल के पत्ते । - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। ऐतिहासिक रेणुका झील में इन दिनों कमल के पत्ते परेशानी का सबब बन गए हैं। झील का एक बड़ा भाग कमल के पत्तों की चपेट में आ गया है। झील के मुख्य भाग पर कमल उगने से झील के सौंदर्य को ग्रहण लग गया है। झील में पनपने वाली मछलियों और दूसरे जलचर जंतुओं को भी इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार झील के एक चौथाई हिस्से पर कमल के पत्ते उग आए हैं। झील के बिगड़ रहे सौंदर्य से वन्य प्राणी विभाग बेखबर बैठा है। इसके अलावा झील की सुरक्षा दीवार भी कई जगहों से टूट कर गिर रही है जिससे यहां लोगों के झील में गिरने का खतरा निरंतर बना हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि लॉकडाउन खुल जाने के बाद अब पर्यटक रेणुका जी में आने शुरू हो गए हैं। यहां झील का बिगड़ता सौंदर्य और पानी से आती दुर्गंध उन पर्यटकों के मन पर बुरा प्रभाव छोड़ रही है जिससे स्थानीय लोग भी परेशान नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि झील के सौंदर्य को बनाए रखने की आवश्यकता है ताकि बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के मन पर बुरा प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन

उधर, वन्य प्राणी विहार रेणुका के कार्यवाहक आरओ मुंशी राम ने बताया कि रेणुका झील से कमल के पत्तों को निकालने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। बजट का प्रावधान होते ही कमल के पत्तों को झील से निकलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed