फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Crime in sirmaur

वन विभाग ने पकड़ी 1.1285 घन मीटर लकड़ी, एक काबू

Tue, 05 Oct 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Crime in sirmaur
राजगढ़ (सिरमौर)। वन विभाग ने उपमंडल राजगढ़ के दीदग में एक पिकअप से 1.1285 घन मीटर देवदार की लकड़ी बरामद की है। टीम ने इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा है। जबकि दो अन्य फरार हो गए। वन विभाग की ओर से इस बारे में थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि वन खंड अधिकारी बथाऊधार विश्वामित्र शर्मा, वन रक्षक और प्रभारी स्वाणा बीट चंद्र प्रकाश और वन चौकीदार सुंदर सिंह दीदग के समीप नाका पर मौजूद थे। इसी दौरान शिरगली से दीदग की ओर एक पिकअप नंबर (एचपी 16-4736) आई। जब उसे रुकने के लिए कहा गया तो चालक ने पिकअप इनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

स्टाफ ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए पिकअप को रोका लेकिन इसमें सवार दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को मौका पर दबोच लिया। पिकअप में देवदार की लकड़ी के 1.1285 घन मीटर के लॉग्ज पाए गए। इनका अनुमानित बाजार मूल्य 95 हजार 565 रुपये आंका गया है। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ करने पर बताया कि जो दो व्यक्ति मौका से फरार हुए उसमें एक पिकअप मालिक और चालक अमन निवासी शिरगुली था। एक अन्य व्यक्ति अमर सिंह निवासी रुग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 427 और वन अधिनियम की धारा 32, 33, 41, 42 और मोटर वाहन नियम की धारा-184 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed