फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर जब्त, 45 हजार जुर्माना

Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
कुंजा मतरालियों में यमुना नदी किनारे अवैध खनन के दौरान दबोचा गया ट्रैक्टर। मौके पर मौजूद वन विभा? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। वन विभाग पांवटा की टीम ने यमुना नदी में अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े हैं। विभाग ने तीनों वाहनों को जब्त कर 45 हजार जुर्माना किया है। वन विभाग अधिकारियों को पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियों यमुना नदी क्षेत्रों में चोरी छिपे अवैध खनन होने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद बीओ सुमंत के नेतृत्व में वनरक्षक संदीप, रतन, यशपाल, मुद्दसिर, अजय, अनिल और वनकर्मी राजेंद्र, कीर्तन और बलबीर की टीम गठित की गई। टीम को मंगलवार को कुंजा मतरालियों में अवैध खनन करते कुछ वाहन नजर आए जिसका पीछा करने पर तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। साथ ही डैमेज रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर तीन ट्रैक्टर जब्त करके 45 हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने बताया कि अवैध खनन में करते तीन वाहनों को विभाग की टीम ने पकड़ा है। उन्होंने कहा कि यमुना क्षेत्र के रामपुरघाट में पकड़े तीन ट्रैक्टरों को वन परिक्षेत्र पहुंचाया गया। इनके संचालकों से 45 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed