{"_id":"6144d62f8ebc3e7fd851c2b0","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml384232296","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम घोषित करने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम घोषित करने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग मंडल शिलाई में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं का अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होने से विभाग में हड़कंप मचा गया है। बीते वीरवार को साक्षात्कार परिणाम की सूची वायरल हुई है, जिसके बाद विभाग की चयनित कमेटी संदेह के घेरे में आ गई है।
बताया जा रहा है कि जलशक्ति विभाग ने अभी मेरिट सूची भी जारी नहीं की थी, उससे पहले ही परिणाम की एक सूची सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई है जिसमें लगभग 28 अभ्यर्थियों का चयन दिखाया गया है।
गौरतलब हो कि जलशक्ति विभाग शिलाई ने बीते 24, 25 और 26 अगस्त को बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार लिए थे। हालांकि, अभी रिजल्ट तैयार भी नहीं किया गया। इससे पहले ही अंतिम सूची को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। वायरल हुए परिणाम के बाद लोगों ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाईयां देनी शुरू कर दी हैं। हालांकि, विभाग आनन-फानन में फिर से अंतिम सूची जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि विभाग ने चयनित सूची कैसे सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि चयनित कमेटी से एक चूक यह हुई कि कमेटी ने अनुपस्थित अभ्यर्थी के नाम के आगे लगा ए यानी अब्सेंट को ए ग्रेड समझ कर साक्षात्कार लिए बिना अंतिम सूची में आ गया। उन्होंने बताया कि इस चूक को दुरुस्त कर पुन: परिणाम सूची को तैयार किया जा रहा है।
...............