फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

शिरगुल ताल में डूबकर 49 साल के व्यक्ति की मौत

Wed, 08 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
सराहां (सिरमौर)। ऐतिहासिक शिरगुल ताल में मंगलवार रात 49 साल के एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सराहां के चड़ेच निवासी सतपाल शर्मा के तौर पर की गई है। हादसे के दौरान तालाब में डूबे व्यक्ति को गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, सराहां पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात सतपाल शर्मा जैसे ही तालाब में गिरा। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी ने तुरंत पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस ने पानी में डूबे व्यक्ति को निकालने के लिए स्थानीय तैराक नवीन कुमार की मदद ली। उसे सराहां के पुराने बस अड्डा से मौके पर बुलाया गया। इसके बाद गोताखोर नवीन और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद डूबे व्यक्ति को तालाब से बाहर निकाला और तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल सराहां ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सतपाल शराब के नशे में था। रात करीब साढ़े 10 बजे के करीब वह बाजार से अपने घर की तरफ जा रहा था। बाजार के बीचोंबीच तालाब की सीढ़ियों पर काई जमने के कारण सतपाल का अचानक पांव फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। इस दौरान वह कुछ समय तक तालाब में पड़ा रहा। जब वह तालाब बाहर नहीं आया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल अपने पीछे पत्नी, दो बेटी और दो बेटों को छोड़ गया है। थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि चडेच निवासी सतपाल के तालाब में डूबने की जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद उसे बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed