फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

रामपुरघाट में अवैध शराब का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पुरुवाला पांवटा साहिब क्षेत्र में अवैध शराब के साथ दबोचे गए आरोपी पुलिस दल के साथ। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस थाना टीम ने रामपुरघाट में देर रात को एक कार की तलाशी में अवैध शराब की खेप बरामद की है। इसके बाद दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली कि हरियाणा की ओर से पांवटा-रामपुरघाट की तरफ एक गाड़ी में अवैध शराब की खेप लाई जा सकती है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रामपुरघाट सड़क पर पुरुवाला पुलिस के मुख्य दलीप सिंह की टीम ने नाका लगाया। इस दौरान एक वाहन डीएल-2 सीएएफ 1426 एस्टीम कार पहुंची। कार पांवटा के विश्वकर्मा चौक की तरफ से रामपुरघाट की तरफ आई। कार में अंकुर (25) निवासी सालवाला डाकघर गोरखुवाला पांवटा साहिब और विपिन (21) निवासी घाट तहसील घाट जिला चमोली उत्तराखंड सवार थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कार को रोक कर तलाशी शुरू की जिसमें कार से आठ पेटियों में रखी 98 बोतलें हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा साहिब डीएसपी बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि दोनों आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश आबकारी अधिनियमों की धाराओं के मामला दर्ज कर पुरुवाला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed