{"_id":"612fc30a8ebc3eb6e5220c47","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml382381286","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग स्थल से बाइक ले उड़े शातिर, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग स्थल से बाइक ले उड़े शातिर, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब गुरुद्वारा पार्किंग स्थल से शातिर बाइक चोरी कर ले गए। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद बाइक मालिक ने थाने में चोरी का मामला दर्ज करवा दिया है। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
गुरुद्वारा परिसर के बाहर तथा आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिससे आरोपियों को दबोचा जा सकें। पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड-11 देवी नगर निवासी रोहित कुमार(26) पुत्र राम किशन ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें कहा है कि सोमवार रात को श्रीगुरुद्वारा साहिब पांवटा में अपनी बाइक पर आया था।
बाइक एचपी 17ए-1302 को गुरुद्वारा पार्किंग स्थल में खड़ी कर दी थी लेकिन जब शीश नवा कर गुरुद्वारा से वापस लौटा तो बाइक पार्किंग स्थल से गायब थी। इसके उपरांत अपने स्तर पर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। बाइक ढूंढने की पूरी कोशिश की गई लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। बाइक को कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह की टीम मामले की तहकीकात में जुट गई है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा-379 के तहत पांवटा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।