फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

उत्तराखंड निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 16 Aug 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के वार्ड-10 देवीनगर में उत्तराखंड निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को दूसरे कमरे में बंद किया हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दंपति के बीच घरेलू विवाद पर अक्सर कहा सुनी होती रहती थी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब के देवीनगर वार्ड-10 शिवाजी कॉलोनी निवासी बलीराम शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा है कि उनके किरायेदार उत्तराखंड गांव कटापत्थर डॉ. कालसी, तहसील विकासनगर जिला देहरादून निवासी सुरेंद्र सिंह (36) पुत्र श्याम सिंह नेे अपने किराये के कमरे में फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर अतिरिक्त थाना प्रभारी जीतराम, मुख्य आरक्षी कृष्ण सिंह भंडारी और रविंद्र सिंह की टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों सहित तीन कमरों के सेट में किराये पर रहता था। पुलिस टीम ने रसोई की खिड़की की ग्रिल के अंदर पाइप डालकर किचन का पर्दा हटाकर देखा तो बैड रूम के अंदर एक पुरुष की लाश कमरे की छत से फंदा लगाकर लटकी पाई। मुख्य दरवाजे पर जाली के दरवाजे में भीतर से कुंडी लगी थी। मृतक की पत्नी और बच्चे दूसरे बैड रूम में बाहर से बंद किए गए थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस टीम ने दरवाजे की जाली को मिस्त्री से कटवाई। इसके बाद मृतक की पत्नी और तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे बैड रूम के बिस्तर पर मृतक फंदा लगाकर लटका पाया गया। इसके बाद उसे चुन्नी की गांठ को खोलकर नीचे उतारा गया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दंपति का आपसी घरेलू विवाद चलता रहता था। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आईपीसी की धारा-174 के तहत शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed