फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

नाहन पुलिस ने काटे 45 चालान, लापरवाह चालकों पर शिकंजा

Sat, 05 Jun 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
नाहन में यातयात नियमों की पालना न करने पर चालान करते यातयात प्रभारी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। यातायात पुलिस नाहन की लापरवाह चालकों पर कार्रवाई जारी है। शनिवार को पुलिस ने बिना हेलमेट बैठे सवारों, नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने और बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 45 चालान काटे।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस ने शहर के दिल्ली गेट, यशवंत चौक और कुम्हार गली आदि हिस्सों में कार्रवाई अमल में लाई। बता दें कि इस दौरान पुलिस लोगों को कोविड महामारी को लेकर भी जागरूक कर रही है। साथ ही यातायात नियमों की पालना न करने वालों पर कार्रवाई की गाज भी गिरा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिल्ली गेट आदि हिस्सों में अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने पर काटे गए चालान अदालत में आगामी कार्रवाई को प्रेषित किए।
विज्ञापन

जबकि, दो पहिया वाहन के पीछे बैठे सवार के हेलमेट न पहनने पर कई सवारों ने मौके पर ही जुर्माने की अदायगी की। इसके अलावा कई चालक बिना लाइसेंस के वाहन दौड़ाते नजर आए। ऐसे वाहन चालकों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसकर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने बताया कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग हिस्सों में 45 चालान काटे, जिसमें कइयों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया है।
................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed