{"_id":"68fcd70358010a4c530c4888","slug":"cricket-pratiyogita-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-163135-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अमरकोट और मतरालियों टीम ने जीत दर्ज कर किया अगले चरण में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अमरकोट और मतरालियों टीम ने जीत दर्ज कर किया अगले चरण में प्रवेश
विज्ञापन
पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में चल रहीटी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में यार्कर से बल्लेबाजको बो
अमरकोट के वाहिद और रिंकू ने 50-50 रनों की नाबाद पारी खेली
पांवटा साहिब में जंग प्रीमियर लीग पांवटा टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में प्रथम जंग प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट डे-नाइट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। शनिवार को दूसरे दिन अमरकोट और मतरालियों की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया हैै। अमरकोट की टीम से वाहिद अली व रिंकू ने 50-50 रनों की नाबाद पारी खेली। अमरकोट पंचायत टीम की तरफ से हरफनमौला खेल पर वाहिद अली मैन ऑफ द मैच रहे।
प्रतियोगिता संयोजक अरिकेश जंग, मोहब्बत अली, प्रदीप चौहान और मोहित ने बताया कि शनिवार को राजपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 107 रन बनाए। विशाल ने 29 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी अमरकोट पंचायत की टीम ने 7 ओवर में एक विकेट गंवा कर 108 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें वाहिद अली तथा रिंकू ने नाबाद 50-50 रनों की पारी खेली। अर्धशतक व एक विकेट लेने पर वाहिद अली को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।
अन्य मैच में जामनीवाला ने पहले खेलते हुए 8 ओवर में 68 रन बनाए। जवाब में मतरालियों टीम ने पांच ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हालिस करते हुए मैच जीत लिया। इससे पहले हुए मैचों में सालवाला टीम ने अजौली को हराया, कुंडियों की टीम ने गोरखूवाला को, फूलपुर ने निहालगढ़ को तथा खोदरी की टीम ने मानपुर को हरा कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
संवाद