फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket match organised in ponta sahib khel maidan

Sirmour News: एमसी सेंटर व गर्ल्स अकादमी के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच टाई छूटा

Sun, 14 Jan 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
cricket match organised in ponta sahib khel maidan
एमसी सेंटर और गर्ल्स अकादमी के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच टाई छूटा
विज्ञापन

समद ने 56, ईशा कपूर ने 50 और ओम बतरा ने 44 रनों की पारी खेली
गर्ल्स क्रिकेट अकादमी की हरफनमौला ईशा कपूर रही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब खेल मैदान में एमसी सेंटर तथा गर्ल्स क्रिकेट अकादमी के बीच फ्रेंडली मैच बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में मुकाबला टाई रहा। इस मैच में समद ने 56, ईशा कपूर ने 50, ओम बतरा ने 44 रनों की शानदार पारियां खेलीं। रोमांचक मैच में ईशा कपूर को शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने पर मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
एमसी क्रिकेट अकादमी टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। टीम 156 रनों पर सिमट गई। इसमें समद ने शानदार 56 रन, ओम बतरा ने 44 रन, सिमरन ने 34 और प्रियान ने 19 रनों की पारी खेली। गर्ल्स अकादमी की तरफ से जयबीर ने 3, पिंकी व ईशा कपूर ने 2-2 तथा आरुष ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गर्ल्स क्रिकेट अकादमी टीम भी 156 रनों पर सिमटी। इसमें ईशा कपूर ने शानदार 50 रन, जयबीर ने 39, तनिष्क ने 33, पिंकी ने 18 व शुभ ने 16 रनों की पारी खेली। एमसी अकादमी की तरफ से प्रियान ने 3, समद व ओम बतरा ने
विज्ञापन
विज्ञापन

2-2 और यश रमौल ने एक विकेट लिया।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed