{"_id":"67a8991695e60f7f5b09546c","slug":"cricket-match-in-kolar-nahan-news-c-177-1-ssml1030-143064-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एमसी सेंटर पांवटा अकादमी आठ विकेट से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एमसी सेंटर पांवटा अकादमी आठ विकेट से जीती
विज्ञापन
कोलर खेल मैदान में एमसी सेंटर पांवटा व आरके अकादमी के बीच मैचसे पहले दोंनों टीमे: संवाद
78 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले करण बने मैन ऑफ द मैच
कोलर मैदान में आरके अकादमी और एमसी सेंटर अकादमी के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोलर खेल मैदान में एमसी सेंटर पांवटा साहिब और आरके अकादमी के बीच अभ्यास क्रिकेट मैच हुआ। इसमें एमसी सेंटर पांवटा ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर ली। 78 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले करण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
रविवार को कोलर मैदान में हुए मैच में टॉस जीत कर आरके अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की। 25 ओवरों के मैच में पूरी टीम 24 ओवर में 131 रन बना कर आउट हो गई। करण ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। एमसी सेंटर पांवटा साहिब अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जयबीर ने 4, गुरनूर व हिमांक ने 2-2 तथा हिमांक और आरुष ने 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसी सेंटर पांवटा की टीम ने केवल 14.4 ओवर में ही दो विकेट गंवा कर 132 रनों के लक्ष्य को पूरा कर लिया। एचपीसीए की एमसी सेंटर पांवटा साहिब अकादमी टीम की तरफ से करण ने शानदार नाबाद 78 रन, गुरनूर 23 नाबाद, समद 12 और जयबीर ने 10 रनों की पारी खेली। पांवटा एमसी सेंटर ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। आरके अकादमी की तरफ से अभिषेक तथा वरुण ने 1-1 विकेट लिया।