फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket cup

मोगीनंद की टीम ने जीता सिरमौर क्रिकेट कप

Sun, 21 Mar 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
cricket cup
नाहन के चौगान मैदान में सिरमौर क्रिकेट कप की विजेता टीम के खिलाड़ी ट्राफी प्राप्त करते हुए। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित सिरमौर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोगीनंद की टीम ने मास्टर ब्लास्टर शिलाई को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। रविवार दोपहर बाद हुए मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मोगीनंद ने जीत दर्ज की। टीम की ओर से अमित ने शानदार 20 रनों की पारी खेली, जबकि शिलाई की ओर से कोई भी खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।
विज्ञापन

महज छह-छह ओवर के फाइनल मुकाबले में मोगीनंद की टीम ने 67 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में 68 रनों का पीछा करने उतरी मास्टर ब्लास्टर शिलाई की टीम 50 रनों पर ही ढेर हो गई। प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए मोगीनंद के अमित को बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरिज के खिताब से नवाजा गया। मैन ऑफ द सीरिज में एलईडी टीवी बतौर पुरस्कार दिया गया, जबकि मैन ऑफ द मैच का खिताब मोगीनंद के ही अक्षय शर्मा को दिया गया। राहुल को बेस्ट गेंदबाज और विनय को बेस्ट कीपर का खिताब मिला।
विज्ञापन

समापन समारोह में विधायक विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही खेल खेलो नशा छोड़ो...विषय पर आयोजित इस टूर्नामेंट के लिए आयोजकों की सराहना की। इस अवसर पर रेणुका के विधायक विनय कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान, आयोजक ओपी ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed