फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Cricket competition: Bharog Baneri and forest department team Girinagar entered the semi-finals.

क्रिकेट प्रतियोगिता : भरोग बनेड़ी और वन विभाग टीम गिरिनगर ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Thu, 28 Mar 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Cricket competition: Bharog Baneri and forest department team Girinagar entered the semi-finals.
हाथियों से सुरक्षा तथा वनों को आग से बचाने का भी दिया जा रहा संदेश
विज्ञापन

गिरिनगर रेंज की कोलर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 16 टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोलर खेल मैदान में गिरिनगर वन रेंज की तीन दिवसीय जागरुकता क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन चल रहा है। खेल के जरिये वनों को आग से बचाने और हाथियों से सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शुरुआती मैच में बागथन मधाना ने भारापुर टीम को और भरोग-बनेड़ी टीम ने डांडा पागर को हराया। प्रतियोगिता में वन विभाग की दो टीमों सहित कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें भरोग-बनेड़ी और वन विभाग गिरिनगर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बता दें कि गिरिनगर वन रेंज की कोलर खेल मैदान में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आरओ गिरिनगर देवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाने व हाथियों से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत खेल टीमों में शामिल युवाओं को खेलों के साथ अमूल्य वन संपदा को बचाने के बारे में बताया जा रहा है। गिरिनगर रेंज में हाथियों के पहुंचने वाले क्षेत्रों में बचाव की जानकारी दी गई हैै। वन रक्षक शुभम कुमार ने बताया कि प्रथम मैच में भारापुर टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित छह ओवर में नौ विकेट गंवाकर 39 रन बनाए। जवाब में बागधन मधाना टीम ने 4.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में डांडा पागर टीम ने छह ओवर में छह विकेट गंवाकर 67 रनों का स्कोर किया। जवाब में भरोग-बनेड़ी टीम ने 5.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर 68 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। क्वार्टर फाइनल में भरोग-बनेड़ी ने बागथन मधाना और वन टीम गिरिनगर ने माजरा टीम को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। इस अवसर पर बीओ गिरिनगर संजू पुंडीर व बीओ कोलर दया राम समेत वन रक्षक व वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article