फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cpmi aggitation in sirmaur

महंगाई के खिलाफ वामपंथियों का जोरदार प्रदर्शन

Wed, 30 Jun 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
cpmi aggitation in sirmaur
नाहन में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मंहगाई को लेकर प्रदर्शन करते सीपीआईएम कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। देश-प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिरमौर ने नाहन में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी-जयराम शर्म करो.., महंगाई कम करो वरना गद्दी छोड़ो..’, खाने पीने की वस्तुओं की काला बाजारी कम करो.., पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करो.., प्रदेश सरकार हाय-हाय, केंद्र सरकार हाय-हाय.., जैसे नारे भी लगाए। वहीं हाथों में महंगाई पर तंज कसने वाले बैनर भी उठा रखे थे।
विज्ञापन

रोष रैली चौगान मैदान से शुरू हुई जो, चौगान, नया बाजार, शहीद स्मारक होते हुए डीसी कार्यालय परिसर में पहुंची। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी और जयराम सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कम्यूनिस्ट नेताओं ने पेट्रो पदार्थों, दाल-सब्जियों, खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ पूंजीपतियों के आगे झुकने पर भी मोदी और जयराम सरकार को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। लोगों को दो रोटी का जुगाड़ करना तक मुश्किल हो गया है। डिपुओं में सस्ता राशन नाम का ही रह गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आज पूरा देश-प्रदेश भुगत रहा है। लोगों को आज दो रोटी कमाना और खाना भी मुश्किल हो गया है।

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जिसके जरिए उन्होंने खाने-पीने की वस्तुओं, सरकारी डिपुओं में राशन, पेट्रो और गैस सिलिंडर के दाम कम करने की मांग की। उन्होंने आयकर से बाहर रह रहे परिवारों को 7500 रुपये प्रतिमाह कोविड सहायता के रूप में देने की भी मांग की। इस मौके पर राजेंद्र ठाकुर, संतोष कपूर, आशीष कुमार, बलदेव, राहुल, मानसिंह, महेंद्रो देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed