{"_id":"6970d204bdc3d3b2100e80b2","slug":"court-news-3-nahan-news-c-177-1-nhn1017-170165-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदालत 3
विज्ञापन
चिट्टा केस में जब्त बाइक को किया रिहा
नाहन। विशेष न्यायाधीश ने एनडीपीएस मामले में जब्त की गई मोटरसाइकिल को दस्तावेजों और चाबी सहित उसके मालिक अभिषेक ठाकुर के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। यह मामला 18 नवंबर 2025 को पुलिस थाना रेणुका जी में दर्ज है। पुलिस टीम ने ददाहू से पनार आ रही मोटरसाइकिल को तलाशी के लिए रोका। जांच में आरोपी अभिषेक के कब्जे से 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। अब एक आवेदन पर अदालत ने वाहन को मालिक के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। साथ ही शर्त रखी कि न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए 1 लाख रुपये का जमानती बांड भरना होगा। समान राशि का एक जमानतदार भी पेश करना होगा। वाहन न तो बेचा जाएगा न ही उसका रंग या अन्य विशेषताएं बदली जाएंगी।
संवाद