फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court decession sirmor

Sirmour News: तीन तलाक के बाद कोर्ट ने तलाक की दी मंजूरी

Sat, 09 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
court decession sirmor
फैमिली कोर्ट ने सुनाया फैसला, पीड़िता ने पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट के लगाए थे आरोप
विज्ञापन

साल 2024 को पांवटा साहिब का मामला, कोर्ट ने कहा-महिला के साथ क्रूरता, प्रताड़ना और परित्याग के आरोप साबित

दीपक मेहता
नाहन (सिरमौर)। शादी के कुछ ही महीनों बाद दहेज प्रताड़ना, मारपीट और परित्याग का शिकार हुई महिला को आखिरकार अदालत से राहत मिल गई। फैमिली कोर्ट ने पति-पत्नी के बीच लंबे समय से खत्म हो चुके रिश्ते को देखते हुए तलाक की डिक्री जारी कर दी।

यह मामला सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब का है। पीड़िता जाहिरा की शादी 7 मई 2024 को नाजिम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों के बाद पति का व्यवहार बदल गया। महिला ने अदालत में आरोप लगाया कि उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित किया जाता था। रिश्तेदारों के सामने अपमानित किया जाता और कई बार मारपीट भी की गई। पीड़िता ने बताया कि हालात इतने बिगड़ गए कि अगस्त 2024 में उसे ससुराल छोड़कर अलग रहना पड़ा। याचिका में कहा गया कि दोनों परिवारों ने कई बार समझौते के प्रयास किए, लेकिन संबंध सामान्य नहीं हो सके। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ। घरेलू सामान लौटाया गया और मेहर (मुस्लिम विवाह में वधू को देय राशि) की राशि का भुगतान भी किया गया।
विज्ञापन

अदालत में यह भी बताया गया कि पति ने मुस्लिम कानून के तहत तीन बार तलाक बोलकर विवाह समाप्त करने की घोषणा कर दी थी। सुनवाई के दौरान पति अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते कोर्ट ने उसे एकपक्षीय घोषित कर दिया। महिला और उसके पिता के बयानों को अदालत ने विश्वसनीय माना। अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने फैसले में कहा कि महिला के साथ क्रूरता, प्रताड़ना और परित्याग के आरोप साक्ष्यों से साबित होते हैं। इस स्थिति में अदालत ने दोनों के विवाह को आधिकारिक रूप से समाप्त घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed