फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   CORONA TEST NECESSARY BEFOR ANY OPPERATION OF ANY DIESES

ऑपरेशन करवाने से पहले कोरोना टेस्ट हुआ जरूरी

Tue, 12 Jul 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
CORONA TEST NECESSARY BEFOR ANY  OPPERATION OF ANY DIESES
CORONA TEST NECESSARY BEFOR ANY OPPERATION OF ANY DIESES
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश समेत जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते तीन सप्ताह के दौरान इनमें काफी वृद्धि हुई है। इसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मेडिकल कॉलेज सहित जिले के अन्य बड़े अस्पतालों में ऑपरेशन से पहले कोरोना टेस्ट करवाना आवश्यक कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के अस्पतालों में अब ऑपरेशन करवाने से पहले मरीजों का कोरोना टेस्ट होगा। केवल आपातकालीन ऑपरेशन में छूट रहेगी। बाद में इनके भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। जिले में मेडिकल कॉलेज नाहन, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सिविल अस्पताल राजगढ़, ददाहू और सराहां आदि में ओटी की सुविधा है। ऐसे में इन अस्पतालों में खासकर ऑपरेशन के दौरान कोविड टेस्ट को लेकर सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पतालों में दाखिल होने वाले मरीजों के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया गया है। विभाग की ओर से सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण वाले मरीजों के कोरोना टेस्ट जरूरी किए जाने के निर्देश सभी स्वास्थ्य संस्थानों को पहले ही दिए गए हैं। सिरमौर जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 59 पहुंच चुका है। इसके मद्देनजर विभाग ने जिले में सैंपलिंग और टीकाकरण भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. श्यामलाल कौशिक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन से पहले कोविड टेस्ट को जरूरी कर दिया गया है। बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। केवल आपातकालीन ऑपरेशन में छूट रहेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि कोरोना पर काबू पाने के लिए जिले में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खासकर बूस्टर डोज पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों के कोरोना टेस्ट अनिवार्य किए गए हैं। इसके अलावा सामान्य ऑपरेशन वाले मरीजों के भी पहले टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed