फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona and bazar closed in sirmaur

जिले में दूसरे दिन भी बंद रहे बाजार, पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
corona and bazar closed in sirmaur
जिला सिरमौर में वीकेंड कफ्र्यू के दूसरे दिन पांवटा साहिब में बाजार बंद रहने से पसरा सन्नाटा। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन भी शहरों में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को अधिकतर बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। हालांकि, एक बजे तक दूध, सब्जी, राशन आदि जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार में चहल-पहल बनी रही। दोपहर एक बजे के बाद बाजार में कर्फ्यूू जैसे हालात बन गए। गलियां सुनसान और बाजारों से रौनक गायब रही।
विज्ञापन

सरकार और जिला प्रशासन के आदेशों के बाद शनिवार को बाजार बंद रहे। इस दौरान दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। एक बजे तक जरूरी सामान की वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं। इसके बाद सब्जियां, डेयरी और राशन आदि की दुकानें भी बंद की गईं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन में हालांकि एक बजे तक सब्जी, दूध आदि की खरीदारी के लिए लोगों ने बाजार का रुख किया, लेकिन इसके बाद हालात कर्फ्यू जैसे बन गए। बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का लोग ही बाजार से अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे। बाजार बंद रखे जाने से लोग भी अपने घरों से बाहर नहीं निकले। लोगों ने खुद भी सरकार जिला प्रशासन के आदेशों का पालन किया। इस दौरान सिर्फ कामकाजी लोग ही बाजार में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सड़कों पर वाहनों की संख्या भी नाममात्र दर्ज की गई। हालांकि, बसों का आवागमन जा रही रहा लेकिन बसों में सवारियां न के बराबर देखी गई। नाहन से बकरास जा रही निजी बस में सिर्फ एक ही सवारी थी। दिल्ली गेट पर भी बस को कोई सवारी नहीं मिली।

बस के संचालक बलदेव ठाकुर ने बताया कि बस रूट घाटे में चल रहे हैं। आज भी बसों में सवारियां नहीं मिली। एचआरटीसी की बसों का भी यही हाल रहा। अधिकतर स्थानीय रूटों पर आज एचआरटीसी ने बसें चलाई ही नहीं या फिर रूट मर्ज कर दिए। निगम के निरीक्षक सुखराम ने बताया कि काफी रूटों पर बसें चलाई गईं लेकिन सवारियां अधिक नहीं मिली। कुछ रूटों को मर्ज किया गया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed