फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Cooperation of all sections in the construction of Ram temple in Ayodhya: Pratap

अयोध्या के राम मंदिर निर्माण में सभी वर्गों का सहयोग : प्रताप

Mon, 05 Feb 2024 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Cooperation of all sections in the construction of Ram temple in Ayodhya: Pratap
बोले-हिमाचल में आरएसएस की चल रहीं 950 शाखाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 60 हजार से अधिक शाखाएं चल रही हैं, जबकि हिमाचल में 950 शाखाएं संचालित की जा रही हैं। यह जानकारी नाहन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत के प्रचार विभाग के प्रमुख प्रताप सिंह ने ‘परिचय की दृष्टि से’ कार्यक्रम में पत्रकारों को दी।

उन्होंने कहा कि संघ समय-समय पर पत्रकार मिलन कार्यक्रम भी करता है। शिमला में यह कार्यक्रम लगातार हो रहे हैं। जिला स्तर पर भी इसका आयोजन किया जाएगा। प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक ही मकसद है राष्ट्र के लिए कार्य करना। इसके मन में किसी के लिए भी भेदभाव नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान भी सभी वर्गों और धर्मों के लोगों ने सहयोग किया। जो कट्टरता फैला रहे हैं उनमें से एक के पास भी संघ का दायित्व नहीं होगा। चुनावों के समय में सक्रियता दिखाने के सवाल पर प्रताप सिंह ने कहा कि संघ का एक ही मकसद है, वह लोगों को मत डालने के लिए प्रेरित करे ताकि मतदान की प्रतिशतता सौ प्रतिशत की जा सके। इस अवसर पर नगर कार्यवाह सचिन, जिला प्रचार प्रमुख संदीप और नाहन कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed