{"_id":"60b8e2b58ebc3e29c42ad75c","slug":"congressmen-accusing-bjp-in-fury-nahan-news-sml372399021","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाहट में भाजपा पर आरोप लगा रहे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौखलाहट में भाजपा पर आरोप लगा रहे कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। कांग्रेसी नेता पच्छाद केे विकास कार्यों को देखकर बौखलाहट में भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। यह बात विधायक रीना कश्यप ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य ने जो घोषणाएं की थी, वह अधिकतर पूरी हो चुकी हैं। जो कुछ बची हैं वह भी जल्द पूरी हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग में 26 योजनाओं पर 75 करोड़ 99 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने वादे के अनुसार सराहां में एसडीएम कार्यालय और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय खोल दिए हैं। जबकि नारग और गागल शिकोर में उपमंडल कार्यालय खोले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हलोनीपुल-चंदोल सड़क को सांसद सुरेश कश्यप ने कार्यकाल में विधायक प्राथमिकता में डाला था और आज यह सड़क बनकर तैयार हुई है। विधायक ने कहा कि नेरीपुल ओच्छघाट सड़क पर 46 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। कहा कि सोशल मीडिया में कांग्रेस उम्मीदवार गंगू राम मुसाफिर ने हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया था।