{"_id":"658591fd6dec834ffa06a736","slug":"congress-govt-closing-education-and-health-centers-all-system-going-to-disturbing-nahan-news-c-177-1-ssml1028-15081-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों को बंद करने से चरमराई व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों को बंद करने से चरमराई व्यवस्थाएं
विज्ञापन
स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों को बंद करने से चरमराई व्यवस्थाएं
भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर लगाया मूकदर्शक बने रहने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों को बंद करने से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन एक साल से कांग्रेस नेता मूकदर्शक बने हुए हैं।
जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से एक वर्ष के दौरान स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने पर रोष व्यक्त किया।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने आते ही पिछली भाजपा सरकार की ओर से खोले गए हजारों स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थान यह कह कर बंद कर दिए थे कि इन्हें मेरिट के आधार पर फिर से खोल दिया जाएगा लेकिन एक साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी सुक्खू सरकार ने एक भी स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थान दोबारा नहीं खोला है।
विज्ञापन
उन्होंने रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनसे आग्रह किया कि वह सरकार से बंद किए गए सभी स्वास्थ्य और शैक्षणिक स्थान को फिर से खोलने के आदेश प्रदान करें। संवाद