फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   company employes demand for justice

एसबीजे कंपनी के दो दर्जन कामगारों ने लगाई न्याय की गुहार

Fri, 12 Feb 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Fri, 12 Feb 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
company employes demand for justice

 कालाअंब के समीप मोगीनंद बांकेबाड़ा स्थित एसबीजे नामक एक कंपनी के दो दर्जन कामगारों ने फैक्टरी प्रबंधन पर समय से और पूरी सैलरी नहीं देने का आरोप लगाया है। कंपनी के कामगार शुक्रवार को न्याय की गुहार को लेकर लेबर इंस्पेक्टर पृथ्वी सिंह वर्मा से मिले।

विज्ञापन


उन्होंने लेबर इंस्पेक्टर को बताया कि तीन महीने से उन्हें समय पर व पूरी सैलरी नहीं मिल रही थी जिसकी शिकायत उन्होंने उपायुक्त व आपसे (लेबर इंस्पेक्टर)की थी। शिकायत के बाद कंपनी प्रबंधन ने उन्हें कंपनी से निकालने की धमकी दी है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से उन्हें चेतावनी दी गई है कि आगामी 21 फरवरी को उन्हें एक माह की सैलरी दी जाएगी, बाकि दो माह की सैलरी उन्हें बाद में बुलाकर दे दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस दिन से उन्होंने शिकायत की है उसके बाद से ही उन्हें कंपनी में अलग बिठाया जा रहा है। उनकी जगह ठेकेदार की लेबर भर्ती की जा रही है और उन्हें कंपनी से निकालने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने लेबर इंस्पेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ओमप्रकाश, जसवंत सिंह, जागर सिंह, अकबर अली, सुखेदव, रिजवान खान, तालीम मोहम्मद, मनीष कुमार, कर्म सिंह, राज कुमार, प्रदीप, दिलशाद, सुरेश, लालचंद, हेमराज, प्रदीप सिंह, मनोज कुमार, सुशील कुमार, राजेश, रहीम खान, तासिक, चंदन, अजय व फूल सिंह आदि दो दर्जन कामगार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed