{"_id":"67b1d273ea5e4a90ea0f9cb4","slug":"community-building-dedicated-to-the-public-in-devti-panchayat-nahan-news-c-176-1-ssml1042-137969-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: देवती पंचायत में सामुदायिक भवन जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: देवती पंचायत में सामुदायिक भवन जनता को समर्पित
विज्ञापन
ग्राम पंचायत देवती में सामुदायिक भवन के लोकार्पण के दौरान पूजा करते हुए सांसद। संवाद
सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकापर्ण, 13 लाख रुपये हुए खर्च
स्थल पंचायत में सामुदायिक भवन बनाने को दिए पांच लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। पंचायत देवती में 13 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद सुरेश कश्यप ने लोकार्पण किया। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से पहाड़ी वाद्य यंत्र की धुनों के साथ सांसद स्वागत किया। इसके बाद बसाड़ नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज का कार्यक्रम देखकर लग रहा है कि सरकार का परिवर्तन हो गया है। लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी ने किए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। संस्थानों को बंद कर लोगों को परेशानी में डाला जा रहा है। रोजाना कोई न कोई अधिसूचना जारी कर लोगों पर बोझ सरकार डाल रही है। वहीं, सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कसौली का विशेष योगदान मिला है। उन्होंने बसाड़ सामुदायिक भवन के अतिरिक्त कार्य के लिए पांच लाख व स्थल पंचायत में सामुदायिक भवन के लिए पांच लाख की राशि सांसद निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रदेश को विशेष सहयोग मिल रहा है। प्रदेश सरकार जब से सत्तासीन हुई है तब से लोगों को परेशानी में डाल रही है।