{"_id":"698b222f44bedb089a05dcfc","slug":"cm-visit-in-sarnha-nahan-news-c-177-1-nhn1002-171636-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मुख्यमंत्री के सराहां दौरे से पच्छाद को बड़ी सौगातों की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मुख्यमंत्री के सराहां दौरे से पच्छाद को बड़ी सौगातों की उम्मीद
विज्ञापन
-अस्पताल को 100 बिस्तरों और नये पद सृजित करने की हो सकती है घोषणा
-14 फरवरी को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 14 फरवरी को सराहां के प्रस्तावित दौरे को लेकर पच्छाद क्षेत्र के लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी है। यह मुख्यमंत्री का पच्छाद उपमंडल का पहला दौरा होगा, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सराहां सिविल अस्पताल को 100 बिस्तरों का करने, चिकित्सकों के पद सृजित करने, सराहां में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय की पुन: घोषणा तथा नारग सब-तहसील में सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंताओं के रिक्त पदों को भरने जैसी मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाने वाली मांगों और संभावित शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रमों को लेकर 11 फरवरी को सराहां में कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सराहां में 100 बिस्तरों के अस्पताल, विद्युत बोर्ड के डिवीजन और नारग में जलशक्ति विभाग के सब-डिवीजन खोलने की घोषणाएं की गई थीं। उस दौरान सराहां में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने कार्यभार भी संभाल लिया था, लेकिन कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद इन घोषणाओं से संबंधित अधिसूचनाएं छह माह के भीतर रद्द कर दी गईं थीं।
विज्ञापन
वर्तमान में जलशक्ति विभाग के नारग सब-डिवीजन में एक सहायक अभियंता और तीन कनिष्ठ अभियंताओं के पद रिक्त पड़े हैं, जिन्हें भरने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने बताया कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री सराहां आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी की बैठक में शिलान्यास, उद्घाटन और प्रमुख मांगों को अंतिम रूप दिया जाएगा। संवाद