फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   CM JAI RAM WILL ANNOUNCE 20 CRORE RUPEES GIFT IN SILAI AREA TODAY ON 31 FIRST MARCH

शिलाई क्षेत्र को आज 20 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

Thu, 31 Mar 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM JAI RAM WILL ANNOUNCE 20 CRORE RUPEES GIFT IN SILAI AREA TODAY ON 31 FIRST MARCH
CM JAI RAM WILL ANNOUNCE 20 CRORE RUPEES GIFT IN SILAI AREA TODAY ON 31 FIRST MARCH
सतौन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। एक बार फिर मुख्यमंत्री वीरवार को शिलाई दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का शिलाई क्षेत्र में यह पांचवां दौरा है। इनमें दो प्रवास गत लोकसभा चुनाव के भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में एसडीएम कार्यालय और स्थानीय कॉलेज भवन के उद्घाटन सहित 20 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा आगामी विभानसभा चुनाव के लिए भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

हाल में ही पिछले शिलाई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कफोटा में एसडीएम ऑफिस की घोषणा की थी, जिसका वह शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा कमरऊ पीएचसी भवन, टिंबी पीएचसी भवन सहित कई शिलान्यास किए जाने हैं। जलशक्ति विभाग की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए जाएंगे। चुनावी साल में शिलाई क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री से कई मांगें पूरी होने की भी आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को मुख्यमंत्री कफोटा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान क्षेत्र की कई मांगों को उनके समक्ष रखा जाएगा, जिसमें सतौन में कॉलेज, सतौन उपतहसील, कफोटा व जाखना में उपतहसील की घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा सतौन-रेणुका सड़क पर पुल निर्माण, क्षेत्र में नए पटवार सर्कल खोलने की भी लोगों को उम्मीदें हैं।
........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed