फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   churdhar temple close due to winter season

Sirmour News: सर्दियों में चूड़धार मंदिर दर्शन के लिए न जायें श्रद्धालु

Thu, 18 Jan 2024 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
churdhar temple close due to winter season
सचित्र
विज्ञापन



-एसडीएम संगडाह सुनील कुमार ने जारी किए परामर्श

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार की यात्रा न करने के लिए प्रशासन ने अपील की



है। प्रशासन द्वारा चूड़धार मंदिर के कपाट न खुलने तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को चूड़धार की यात्रा न करने का परामर्श दिया गया है।

एसडीएम संगडाह सुनील कुमार ने बताया कि सर्दियों के मौसम में हिमपात और ठंड के कारण मंदिर मार्ग खतरे से भरे रहने की संभावनाओं के चलते चूड़धार मंदिर को दर्शन के लिए दिसम्बर 2023 से ही बंद रखा गया है और मंदिर के कपाट अप्रैल माह


तक बंद रहेंगे। उन्हांने कहा कि यात्रा के संबंध में पूर्व में जारी आदेशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई



अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार यात्रा पर पहले ही अगले चार माह के लिए प्रशासन द्वारा रोक लगाई जा चुकी है। मंदिर



के कपाट अब अप्रैल महीने में खोले जाएंगे। गौरतलब है कि यात्रा पर रोक लगने के बाद भी अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग



चूड़धार यात्रा पर निकल जाते हैं। इनमें अधिकतर संख्या बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं की होती है। बाहर से आने वाले श्रद्घालुओं के साथ क



ई बार बर्फ में फंसने, रास्ता भटकने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। बीते कुछ वर्षों में प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद ऐसे श्रद्धालुओं को



सकुशल तलाश कर वापिस लाया गया था। लेकिन इसके लिए कई दिन तक प्रशासन को परेशान होना पड़ा था। बर्फबारी के बाद यहां



दूर-दूर तक कोई व्यक्ति नजर नहीं आता, ऐसे में यदि कोई व्यक्ति यहां भटक भी जाता है तो मदद न के बराबर ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed