फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chuddhaar kapat open on sankrantia

Sirmour News: संक्रांति के मौके पर खुले चूड़धार मंदिर के कपाट

Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
chuddhaar kapat open on sankrantia
चूड़धार मंदिर में पूजा अर्चना करते कमेटी सदस्य व पुजारी। स्रोत: विडियोग्रेब
चार माह के बाद फिर गूंजा आस्था का स्वर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर में आस्था के केंद्र चूड़धार मंदिर के कपाट मंगलवार को संक्रांति के अवसर पर विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के चलते चार महीनों से मंदिर के कपाट बंद थे। अब मौसम के अनुकूल होते ही मंदिर में एक बार फिर पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया है, जिससे भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कपाट खुलने के साथ ही पारंपरिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिर समिति के सदस्यों ने मिलकर मंदिर परिसर को सजाया और भक्तों के स्वागत की तैयारियां पूरी कीं। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और जय श्री शिरगुल महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन


सनद रहे कि चूड़धार मंदिर, जो समुद्र तल से लगभग 11,985 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। हर वर्ष सर्दियों में भारी हिमपात के कारण मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और गर्मियों की शुरुआत के साथ इन्हें पुन: खोल दिया जाता है। कपाट खुलने के साथ ही अब यहां श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही दर्शन के लिए आएं और आवश्यक सावधानियां बरतें। चूड़ेश्वर इकाई के इंचार्ज बाबू राम ने बताया कि अभी मंदिर परिसर और आसपास करीब तीन से चार फिट बर्फ है। ऐसे में लोग 15, 20 दिनों बाद ही यहां की यात्रा करें।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed