{"_id":"685e8b7bcbd603c4a70f4270","slug":"chaugam-maidan-will-closed-1-july-to-31august-nahan-news-c-177-1-nhn1001-153548-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चौगान मैदान 1 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा पूर्णतया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चौगान मैदान 1 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा पूर्णतया बंद
विज्ञापन
चौगान मैदान 1 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा पूर्णतया बंद
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की होगी स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन की ओर से ऐतिहासिक चौगान मैदान को 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2025 तक पूर्णतया बंद किया जाएगा। यह जानकारी नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि बरसात के कारण चौगान मैदान को नुकसान से बचाने के लिए दो महीने के लिए खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए पूर्णतया बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए चौगान मैदान खुला रहेगा।
बता दें कि नगर परिषद नाहन हर साल चौगान मैदान को बरसात के दौरान बंद करती है ताकि मैदान में घास अच्छी हो सके और उसे नुकसान न हो।