फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chambers of commerce jagrukta program in ponta

Sirmour News: एनएबीएल प्रत्यायन पर गुणवत्ता यात्रा से बढ़ी जागरूकता

Sat, 19 Sep 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
chambers of commerce jagrukta program in ponta
गोंदपुर में एनएबीएल प्रत्यायन पर गुणवत्ता यात्रा जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते औद्योगिक इकाइय
-औद्योगिक प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली अपनाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा साहिब इकाई के गोंदपुर स्थित सभागार में शुक्रवार को एनएबीएल प्रत्यायन पर गुणवत्ता यात्रा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के उप निदेशक प्रसून मिश्रा, सह निदेशक श्रुति गुप्ता, पल्लवी जोशी व नितिन त्यागी ने विभिन्न सत्रों में एनएबीएल मान्यता प्रक्रिया, इसके लाभ, आवश्यक दस्तावेज, गुणवत्ता नियमावली और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। एनएबीएल कंसल्टेंट शिशिर कुमार बसेर और जोगिंद्र चहल ने प्रस्तुति के माध्यम से परीक्षण प्रयोगशालाओं के एनएबीएल प्रत्यायन की प्रक्रिया और लाभ बताए तथा प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं के लिए एनएबीएल मान्यता के महत्व, तकनीकी दक्षता, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुपालन और परीक्षण परिणामों की विश्वसनीयता के बारे में जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रामलाल कच्छावा, पीके गर्ग, हरप्रीत सिंह, प्रदीप राणा, मृत्युंजय, केहर सिंह चौहान, समीर शर्मा, उज्ज्वल, हीना, विजय शुक्ला, बसंत राणा, मनीष पाल, मुस्कान नाग, भूमिका और रविकांत सहित बीआईए के सदस्य, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि और परीक्षण प्रयोगशालाओं के तकनीशियन मौजूद रहे। समापन पर सतीश गोयल ने सभी का आभार जताया।------

गोंदपुर में एनएबीएल प्रत्यायन पर गुणवत्ता यात्रा जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते औद्योगिक इकाइय

गोंदपुर में एनएबीएल प्रत्यायन पर गुणवत्ता यात्रा जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते औद्योगिक इकाइय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed