फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Central planning inspectors are recovering

केंद्रीय योजना के निरीक्षक कर रहे वसूली

Thu, 12 Aug 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Central planning inspectors are recovering
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी) की परियोजनाओं की स्पॉट वेरिफिकेशन के लिए चिन्हित एजेंसी के निरीक्षक पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। लाभार्थियों के माध्यम से जिला उद्योग विभाग को इस तरह की कई शिकायतें मिल रही हैं। जिले में स्पॉट वेरिफिकेशन के नाम पर हो रही अवैध वसूली से संबंधित शिकायत उद्योग विभाग के पास पहुंचने के बाद कार्रवाई के लिए उद्योग विभाग के निदेशक को भेजा है।
विज्ञापन

निदेशक ने भी खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के शीर्ष कार्यालय को पत्र लिखकर इस तरह की गतिविधि पर रोक लगाने को कहा है। जिला उद्योग प्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने मामला संज्ञान में आने के बाद लाभार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि इस योजना के तहत स्पॉट वेरिफिकेशन निशुल्क है।
विज्ञापन

यदि कोई उनसे इस प्रकार की वसूली करने का प्रयास करे तो तुरंत उसकी सूचना इस कार्यालय को दें। साथ ही जिन लाभार्थियों से वसूली की गई है, वे भी पूरी जानकारी लिखित में उपलब्ध करवाएं। यह भी देखने में आया है कि पीएमईजीपी या मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के कुछ मामलों में ऋण मंजूर करवाने के नाम पर कुछ तत्वों ने आवेदकों से पांच हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। बार-बार जागरूक करने के बावजूद भी लोग ऐसे तत्वों के झांसे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार हैं। ऐसे तत्व लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए आधे अधूरे या अलाभकारी प्रोजेक्टों को भरवाकर, उसकी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करवा देते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे तत्वों का डाटा तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही पुलिस के साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed