Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   case stolen in vegetable shop

Sirmour News: फल-सब्जी की दुकान का शटर उखाड़कर 55 हजार रुपये और सामान चोरी

Sun, 08 Nov 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
case stolen in vegetable shop
पांवटा साहिब बस स्टैंड के समीप सब्जी फल शॉप नकदी साफ करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर की फुट
पांवटा साहिब बस स्टैंड के साथ लगती गली में वारदात, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए दो संदिग्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के शहरी क्षेत्र में चोरों ने फल-सब्जी की एक दुकान को निशाना बनाकर करीब 55 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार देर रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। दुकान संचालक ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड परिसर के साथ लगती गली में फल-सब्जी की दुकान चलाने वाले सीता राम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उनका छोटा भाई दुकान पर बैठा था। रात को दुकान बंद करते समय वह दिनभर की नकदी गल्ले में ही छोड़ गया। शनिवार सुबह इस राशि को सब्जी मंडी में भुगतान के लिए जमा करवाना था। इसी बीच रात को चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर भीतर प्रवेश किया और गल्ले में रखी करीब 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा दुकान से अन्य सामान भी गायब मिला।
विज्ञापन

शनिवार तड़के जब दुकान संचालक सब्जी मंडी में भुगतान जमा करवाने के लिए दुकान खोलने पहुंचा तो शटर उखड़ा हुआ था। अंदर गल्ले से नकदी गायब थी और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें दो संदिग्धों के दुकान में प्रवेश करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की गतिविधियां कैद मिलीं। फुटेज पुलिस जांच टीम को उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूवभूमि दून पहाड़ी संगठन के सुनील चौहान सहित अन्य सदस्यों ने चोरी की घटना पर चिंता जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के सदस्यों ने आशंका जताई कि वारदात में नशे के आदी लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिल सकती है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed