{"_id":"69e76aeb6542fb037c09b3af","slug":"car-burnt-in-taruwala-road-nahan-news-c-177-1-ssml1030-176878-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: तारुवाला में सड़क किनारे खड़ी कार में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: तारुवाला में सड़क किनारे खड़ी कार में भड़की आग
विज्ञापन
पांवटा साहिब में कार में लगी आग। स्रोत पाठक
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांचसंवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के तारुवाला में देर रात को सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से कार पूरी तरह से जल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार निवासी भागनल डाकघर मिल्ला, शिलाई ने अपनी कार पांवटा साहिब के बेहड़ेवाला सड़क पर तारुवाला के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। राकेश कुमार ने बताया कि शाम करीब 9:00 बजे कार को मकान की दूसरी तरफ सड़क किनारे खड़ी की थी। रात करीब 2:45 बजे गाड़ी के पास सायरन की आवाज सुनाई दी। उन्होंने जब बाहर आ कर देखा तो गाड़ी में आग लगी थी तथा सायरन की आवाज सुन कर अन्य पड़ोसी भी बाहर आ गए। तब तक गाड़ी में पूरी तरह आग लग चुकी थी।
गाड़ी के अन्दर ब्लास्ट जैसी आवाजें व चिनगारियां निकल रहीं थीं। पड़ोसियों की सहायता से बाल्टियों से पानी ढोकर गाड़ी में लगी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संवाद