फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   car accident in silai sirmaur

कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Mon, 19 Jul 2021 05:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
car accident in silai sirmaur
शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में देर रात एक ऑल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिलाई-रोनहाट मार्ग पर बांदली कुफर के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में बांदली पंचायत के कुफर गांव के किशन सिंह को गंभीर चोटें आईं। घायलावस्था में उसे शिलाई अस्पताल लाया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे पांवटा साहिब सिविल अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका सिटी स्कैन भी करवाया। चिकित्सकों ने घायल को बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पीड़ित ठेकेदारी का काम करता है। गत रोज देर शाम जब वह अपने घर की तरफ जा रहा था। बांदली कुफर के समीप पहुंचते ही चालक अचानक कार से अपना संतुलन खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी और घायल को गहरी खाई से बाहर निकालकर शिलाई अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात डॉ. एवी राघव ने बताया कि मृतक का पेट में ब्लड फैल गया था और सिर पर भी गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उधर, शिलाई पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
..............----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed