{"_id":"05802418166a982e3205785c64b14698","slug":"car-accident-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार गिरी; एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार गिरी; एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 06 Feb 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल राजगढ़ के हाब्बन-धमूण मार्ग में धंधडेल गांव के निकट एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
चाखल निवासी रोहित अपनी मारुति कार नंबर एचपी16-3232 से शिलांजी में एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद शनिवार रात करीब दो बजे अपने घर जा रहा था। उसके साथ चाखल निवासी संजय व नरेश तथा खडेल निवासी राहुल भी सवार थे।
विज्ञापन
जब वह धंधडेल के समीप पहुंचे तो वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब सौ फुट नीचे खाई में जा गिरी, जिस कारण कार में सवार रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि संजय, नरेश व राहुल को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया। इस दौरान रोहित की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि संजय, नरेश व राहुल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इस बारे में डीएसपी योगेश रोल्टा से संपर्क करने पर उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया इस दुर्घटना में रोहित की मौके पर ही मौत गई और शव का सोलन में पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है।