{"_id":"66bf4558b5f7076472047615","slug":"canra-bank-give-3000-3-000-rupees-scholarship-to-girls-in-ponta-girls-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-130331-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: केनरा बैंक ने छात्राओं को दी 3-3 हजार रुपये की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: केनरा बैंक ने छात्राओं को दी 3-3 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
विज्ञापन
केनरा बैंक ने छात्राओं को दी 3-3 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
पीएमश्री कन्या स्कूल पांवटा में छात्रवृत्ति योजना भी शुरू की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में डॉक्टर आंबेडकर विद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई। आजादी का पर्व पर छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गई।
केनरा बैंक के प्रबंधक करनैल सिंह ने बताया कि डॉक्टर आंबेडकर विद्या ज्योति स्कॉलरशिप स्कीम उन छात्राओं के लिए है जो एससी-एसटी श्रेणी से आती हैं। इनमें से जो छात्राएं पढ़ाई में अव्वल रहती हैं, उनको छात्रवृत्ति दी जा रही है। यह छात्रवृत्ति छठी से लेकर दसवीं कक्षा के छात्राओं के लिए शुरू की गई है। इस अवसर पर केनरा बैंक शाखा प्रबंधक करनैल सिंह और देवेंद्र सिंह की ओर से छात्राओं को तीन-तीन हजार रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केनरा बैंक की ओर से महिलाओं के लिए केनरा उज्ज्वल स्कीम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय की छात्राओं की ओर से इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद तथा विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य और छात्राएं उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद प्रधानाचार्य ने स्वतंत्रता के इतिहास के विषय में विद्यार्थियों से जानकारी साझा की गई। इस दौरान देश के तमाम शहीदों को नमन किया जिन्होंने आजादी दिलाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। इस अवसर पर केनरा बैंक के द्वारा एक छात्रवृत्ति योजना भी शुरू करने पर आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन
संवाद
...