{"_id":"6aba6f0973db8c7c0903ca77","slug":"candle-making-training-to-women-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190206-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मोमबत्ती बनाना सीख स्वरोजगार की राह पर ग्रामीण महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मोमबत्ती बनाना सीख स्वरोजगार की राह पर ग्रामीण महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/रोनहाट/हरिपुरधार (सिरमौर)। शरली पंचायत में यूकोआरसेटी की ओर से आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 30 ग्रामीण महिलाएं मोमबत्ती बनाने का हुनर सीख रहीं हैं। प्रशिक्षण में महिलाएं मोम तैयार करने से लेकर बाती लगाने, सांचे में ढालने और रंग-खुशबू के साथ आकर्षक डिजाइन तैयार करने का अभ्यास कर रही हैं।
प्रशिक्षक कंचन महिलाओं को मोमबत्ती बनाने की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रही हैं। साथ ही तैयार उत्पाद को बाजार की जरूरत के अनुरूप बेहतर बनाने और उसकी बिक्री की संभावनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। यूकोआरसेटी का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा कौशल देना है, जिससे वे घर से ही मोमबत्ती निर्माण शुरू कर आय का साधन विकसित कर सकें।
प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं के लिए रहने और भोजन की सुविधा निशुल्क रखी गई है। संकाय सदस्य मनीषा चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मोमबत्ती निर्माण के साथ इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -संवाद-- -- -- -- -