फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   business

खुल गया नाहन बाजार, ग्राहकों को ढूंढती रही नजरें

Wed, 20 May 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
business
नाहन बाजार में कर्फ्यू छूट के दौरान भी ज्यादा भीड़ नहीं जुट रही। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। लॉकडाउन 4.0 में जिला प्रशासन ने बड़ी छूट दी है। लाल-हरे रंग के फार्मूले से दुकानें खोलने की बजाय अब बाजार की तमाम दुकानें खोलने की इजाजत दे दी गई है लेकिन बाजार में लोगों की खास भीड़ नहीं जुट रही। कोरोना वायरस के भय और प्रचंड गर्मी पड़ने से लोग दोपहर को बाजार नहीं पहुंच रहे। हालांकि, सुबह और शाम के समय कुछ भीड़ जरूर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

बुधवार से नाहन में पूरा बाजार खुल गया। गौरतलब है कि तीसरे चरण के लॉकडाउन में प्रशासन ने लाल-हरे रंग के फार्मूले पर दुकानें खोलने की अनुमति दी थी। एक दिन हरे और एक दिन लाल चिह्न लगी दुकानें खुल रही थीं। अब चौथे चरण के लॉकडाउन में सभी दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। एक दिन छोड़कर खुलने वाली दुकानों के शट्टर आज नौ बजे ही खुलने शुरू हो गए थे। बड़ा चौक, गुन्नूघाट, नया बाजार, बस स्टैंड क्षेत्र में लगभग सभी दुकानें खुल गईं थीं लेकिन ग्राहकों को नजरें ढूंढती रहीं।
विज्ञापन

बाजार में पहुंच रहे लोग जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए ही पहुंच रहे थे। जबकि अन्य उत्पादों की दुकानों में खरीदारी का ग्राफ खास नहीं रहा। दुकानदार पवन बंसल ने बताया कि पहले की अपेक्षा काम में काफी कमी आई है। वहीं, शहर में चल रहे पाइप लाइन की खुदाई के कार्य से लोगों को चलने-फिरने की भारी दिक्कतें हो रही हैं। नीरज के अनुसार कोरोना वायरस के कारण कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। अब पहले की तरह ग्राहक दुकान में नहीं आ रहे। यदि भीतर दो ग्राहक हो तो तीसरा भीतर प्रवेश करने से कतरा रहा है। इससे कारोबार पर विपरीत असर देखने को मिल रहा है। रेडिमेंट का कारोबार करने वाले राकेश ने बताया कि कारोबार काफी मंदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स के लिए---
बाहरी राज्य से श्रमिकों का आवागमन नहीं
जिले में अब रविवार की बजाय सोमवार को बाजार बंद रहेंगे। हालांकि, सोमवार को औद्योगिक गतिविधियां, केमिस्ट शॉप्स, निर्माण गतिविधियां और वित्तीय संस्थान खुले रहेंगे। जबकि दूध की दुकान सोमवार को सुबह 7 से 10 बजे तक खुली रहेंगीे। सीमा पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दुपहिया वाहन पर एक व्यक्ति को आवाजाही की अनुमति होगी। इसके अलावा चौपहिया वाहन में चालक के अलावा दो व्यक्ति बैठ सकेंगे। श्रमिकों को दूसरे राज्य से आवागमन की कोई अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed