फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   business

जिले में 42 दिन बाद खुले शराब के ठेके, जमकर हुई खरीददारी

Mon, 04 May 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
business
पांवटा साहिब शराब के ठेके से सोशल डिस्टेंस में दारू लेते लोग। - फोटो : NAHAN
नाहन/ पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के 42 दिन हो गए हैं। सोमवार को तीसरे चरण का लॉकडाउन शुरू होने के बाद कुछ रियायतें भी मिलीं। शराब के ठेके भी खुल गए हैं। सुबह दस से तीन बजे तक जिलेभर में शराब के ठेके खुले रहे। ठेकों में लोगों ने जमकर लालपरी की खरीददारी की। हालांकि, ठेकों के आगे सामाजिक दूरी को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे लेकिन ठेकों में ज्यादा भीड़ नहीं जुटी। लाइनों में खड़े होने की बजाय लोग छिपते -छिपाते हुए खरीददारी करते दिखे।
विज्ञापन

नाहन शहर में सभी ठेके खुले रहे लेकिन भीड़ अधिक नहीं जुटी। एक-दो ग्राहक ही ठेकों में पहुंचे। जबकि पांवटा साहिब, बद्रीपुर मेें शराब के खरीददार सामाजिक दूरी बना कर खरीददारी करते हुए दिखे। इस दौरान सेल्समैन इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहते नजर आए। कुछ ठेकों में हाथों में दस्तानें और हाथ सैनिटाइज करते रहें। ऐसा माना जा रहा था कि इतने दिनों के बाद ठेके खुलने से सामाजिक दूरी समेत भीड़ ज्यादा उमड़ने से हालात काबू करने में दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन सोमवार को इस तरह की कोई ज्यादा दिक्कतें अधिकतर ठेकों पर नजर नहीं आई।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि पांवटा बाजार से लेकर बद्रीपुर, भूपपुर से केदारपुर और देवीनगर क्षेत्रों में पुलिस टीम के नाकों का थाना प्रभारी के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed