फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bus uncontrol in solan minas road due to snowfall

रनवा गांव के समीप बर्फ पर स्किड हुई निजी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Thu, 03 Feb 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
bus uncontrol in solan minas road due to snowfall
सोलन-मीनस मार्ग पर रनवा गांव के पीछे बर्फ में फिसलने से फंसी निजी बस। संवाद - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। सोलन-मीनस सड़क पर रनवा गांव के समीप एक निजी बस बर्फ पर स्किड होकर खाई की तरफ मुड़ गई। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया और 18 यात्री बाल-बाल बच गए। दरअसल, निजी बस रोनहाट से हरिपुरधार की ओर आ रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 9:30 बजे रनवा गांव के पीछे बर्फ पर स्किड होकर पूरी तरह से घूम गई और अगले पहिये पैरापिट से टकराने के बाद बस खाई में जाने से बच गई। जब बस बर्फ पर 90 डिग्री के कोण में घूमी उस समय बस में बैठे सभी यात्रियों की सांसे अटक गईं।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। सड़क के किनारे पैरापिट न होता तो यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। बर्फबारी के इस सीजन में लोक निर्माण विभाग ने सड़क को एक दिन भी बंद नहीं होने दिया है। बर्फबारी में भी सड़क बंद नहीं हुई होगी, इसी उम्मीद से चालक बस को लेकर हरिपुरधार की तरह लेकर आ रहा था। विभाग ने यहां सड़क को खोलने के लिए कोई जेसीबी मशीन नहीं लगाई है। नतीजन यह हादसा पेश आया है। बस उसी स्थान पर फंस गई। इसके बाद बस में बैठे सभी यात्री पैदल हरिपुरधार पहुंचे। अधिशासी अभियंता संगड़ाह आरके शर्मा ने कहा कि सोलन-मीनस मार्ग पर फंसी बस को सुरक्षित निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed