फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   building

ददाहू तहसील के नये भवन को तैयार करने की कवायद शुरू

Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
building
ददाहू (सिरमौर)। तहसील कार्यालय ददाहू का नया भवन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद नये भवन का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया तेज रफ्तार से पूरी होगी जिससे शीघ्र ही ददाहू तहसील का नया और आधुनिक भवन बनकर तैयार होगा। इस भवन के निर्माण में तीन करोड़ से अधिक की राशि खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 की विधायक प्राथमिकता में नौहराधार व ददाहू तहसीलों के नये भवनों के निर्माण को शामिल किया गया था लेकिन अभी तक प्राक्कलन तैयार न हो पाने के कारण यह दोनों ही योजनाएं सिरे नहीं चढ़ पाई। अब एक साथ दोनों तहसील भवनों का प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राक्कलन को स्वीकृति मिलते ही इन योजनाओं का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि करीब 60 वर्ष पूर्व बना ददाहू का तहसील भवन वर्तमान में जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है जिसमें बैठकर काम कर पाना खतरे से खाली नहीं है। भवन की दिवारों का प्लास्टर उखड़कर टूटना शुरू हो गया है। बरसात के दिनों में भवन के अंदर से पानी टपकता है जिस कारण यहां बैठकर काम कर पाना अधिकारियों के लिए खाला जी का बाड़ा साबित हो रहा है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार की ओर से नये तहसील भवन के निर्माण की जिला प्रशासन से सिफारिश की गई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके तैयार होते ही यह मसौदा स्वीकृति के लिए राजस्व विभाग को भेज दिया जाएगा। तहसीलदार ददाहू रमन ठाकुर ने बताया कि ददाहू तहसील के नये भवन का प्राक्कलन तैयार करवाया जा रहा है। शीघ्र ही इसे जिला प्रशासन के माध्यम से राजस्व विभाग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed